UP Board Exam Center 2022 यूपी बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ा बड़ा अपडेट, इस दिन से होंगे पेपर
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन में बहुत सावधानी बरती जा रही है (UP Board Exam Centre 2022). प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा चुका है. केंद्रों से 13 जनवरी 2022 यानी कल तक अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कहा गया है.
जारी जल्दी होगी यूपी बोर्ड की डेटशीट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12 वीं की डेटशीट जल्द जारी होने का एलान कर दिया गया है। यूपी बोर्ड की डेटशीट लगभग पक्की हो चुकी है लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए डेटशीट जारी करने में देरी हो रही है। ऑफिशियली कैलेंडर के अनुसार यूपी बोर्ड एग्जाम के लिए 15 दिन का समय निर्धारित है।
कब होंगी शुरु यूपी बोर्ड की परीक्षा
कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा था कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं यूपी चुनाव 2022 के बाद आयोजित की जाएंगी। बताया जा रहा है कि यूपी बोर्ड के एग्जाम 24 अप्रैल 2022 से शुरू हो सकते हैं वहीं प्री-बोर्ड एग्जाम जनवरी में होने की संभावना है।
ये भी पढे– free laptop smartphone yojana 2022: कल इन छात्रों को मिलिंगे लैपटॉप लिस्ट देखे
51.74 लाख देंगे छात्र परीक्षा
यूपी बोर्ड के अनुसार कक्षा 10 वीं, 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51,74,583 छात्रों ने आवेदन किया था। जिसमें से 27,83,742 छात्रों ने कक्षा 10 और 23,91,841 छात्रों ने आवेदन किया है। प्री-बोर्ड एग्जाम जनवरी में होने की संभावना जताई जा रही है। इस एग्जाम के नंबर यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
UPMSP Time Table 2021 Class 12 Highlights
Name of the Board | Utter Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) |
Exam name | Uttar Pradesh Board Inter Exam 2022 |
Official website | upmsp.edu.in |
UPMSP time table 2022 12th class release date | January 2022 |
Practical exam schedule release date | January 2022 |
UP Board exam date 2022 12th class for practicals | March 2022 (tentative) |
UP Board 12th 2022 exam date for theory | April/ May 2022 (tentative) |
Release mode | Online |
यूपी बोर्ड 10th & 12th की परीक्षाओं का ऐसा होगा पैटर्न
यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में इस बार थ्योरी परीक्षा मार्च के चौथे सप्ताह में होगी। व्यावहारिक परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह में होगा। 2 औपचारिक विज्ञप्ति के बाद छात्र यूपी बोर्ड मैट्रिक, इंटर की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे।